
*महामर धाम मंदिर पर महाशिवरात्रि के दृष्टिगत डीएम एसपी सुरक्षा का लिया जायजा दिया आवश्यक निर्देश***

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर दिनांक 23.02.2025* को *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी *शिवरात्रि* महापर्व के दृष्टिगत थाना मरदह क्षेत्रांतर्गत *महाहर धाम मंदिर* पर मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई तथा मंदिर/मेला परिसर का भ्रमण किया गया| इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर त्यौहार/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशानिर्देश दिए गए| मेले में अपने परिजनों से बिछड़ जाने वाले लोगों की सहायता हेतु मंदिर गेट के पास ही *खोया पाया केंद्र* बनाने तथा संपूर्ण मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में *सीसीटीवी* कैमरे लगाकर *कंट्रोल रूम* से उनकी निगरानी करने तथा भीड़ मैनेजमेंट के लिए *पार्किंग स्थल* और *बैरिकेड्स* बनाने हेतु निर्देशित किया गया| इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उप जिलाधिकारी सदर/कासिमाबाद ,क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*


















