♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा 108 कन्याओं का पूजन*

*GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी। दिनांक 11 अक्टूबर, काशी की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखने के उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा विगत सोलह वर्षों से त्योहारों को मिलजुल कर मनाने के परंपरा का निर्वहन करते हुए आज नवरात्र के अवसर पर रामापुर सिथत डायमंड पैलेस में देवी स्वरूप में 108 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व संकट से गुजर रहा है। विश्व में अमन-चैन रहे और सभी का कल्याण होने की मां भागीरथी से प्रार्थना की गई, सभी लोगों की सुख-शांति एवं खुशहाली के साथ मिल-जुलकर रहने की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवी स्वरूप 108 कन्याओं का चुनरी ओढ़ाकर, रोली-अक्षत लगाकर, माला पहनाकर आरती उतार कर विधिवत पुजन किया गया, तत्पश्चात सभी मां स्वरूप कन्याओं को फलाहार कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ प्रमोद पांडे, राघवेंद्र चौबे, शांतनु राय, मनीष मोरोलिया, विष्णु दयाल, शकील अहमद जादूगर, निरंजन मौर्य, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद वर्मा, बैजनाथ प्रसाद, कैलाश प्रसाद, कैलाश मौर्य, बैजनाथ प्रसाद सिंह सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]