
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु डीएम एसपी ने फोर्स सहित किया पैदल रूट मार्च **

*GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाज़ीपुर।दिनांक 08.10.2024 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा नवरात्रि/दुर्गापूजा पर्व,दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत M.A.H इंटर कॉलेज से चितनाथ,नखास, टाउनहॉल आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों से होते हुए थाना कोतवाली परिसर तक पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया तथा दुर्गा पूजा पंडालों आदि का निरीक्षण कर शांति एवं सौहार्दपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील कर आम जनमानस में शांति एवं सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर ।*

















