
“हैंडपंपो की मरम्मत के नाम पर 1.22 लाख रुपये का भुगतान करने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी ने एसडीएम सेवराई को जांच कर कार्यवाही करने का दिया*निर्देश*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
दिलदारनगर। नगर पंचायत दिलदारनगर के विभिन्न वार्डो में 28 हैंडपंपो की मरम्मत के नाम पर 1.22 लाख रुपये का भुगतान करने का मामला शनिवार को सेवराई तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस पर जिलाधिकारी आर्यक अखौरी के समक्ष पहुंचा।रिटायर्ड नौ सेना अधिकारी सीताराम गुप्ता ने फर्जी ढंग से भुगतान होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की।जिलाधिकारी ने एसडीएम सेवराई संजय यादव को पूरे प्रकरण की जांच कर कारवाई का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने इओ को भी बुलाया लेकिन हाई कोर्ट जाने के कारण इओ नहीं पहुंच सके।
सीता राम गुप्ता ने जिलाधिकारी को नगर पंचायत में विकास कार्यो में व्याप्त भ्रस्टाचार व 28 हैंडपंप के मरम्मत के नाम पर एक लाख 22 हजार 765 रुपया का भुगतान नपं के एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी के नाम पर करने के बारे में बताया गया।साथ ही यह भी बताया कि नगर के जिन वार्डो में हैंडपंप है ही नहीं वहां भी हैंडपंप मरम्मत दिखाकर भुगतान बगैर टेंडर प्रक्रिया के किया गया है।इस पर जिलाधिकारी ने इओ को बुलाया लेकिन हाई कोर्ट जाने के कारण इओ नहीं पहुंचे तो एसडीएम सेवराई को पूरे प्रकरण की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया।इसके अलावा नपं के सभासद सुरेंद्र गुप्ता,मिथिलेश यादव,दीपक ने भी अन्य समस्याओं संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को दिया।ईएडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच की जायेगी।








