
शशि सिंह बनीं गाज़ीपुर की नई जिला सूचना अधिकारी, संभाला कार्यभार*

GRNews Network &YouTube chainel editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर : जिला सूचना विभाग को नई जिला सूचना अधिकारी मिल गई हैं। शासन के आदेश के क्रम में शशि सिंह ने जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं, पूर्व जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार का स्थानांतरण देवरिया जनपद कर दिया गया है।
नवागत जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह के कार्यभार संभालने के बाद सूचना विभाग के कामकाज को और गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक कार्यक्रमों और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा सूचनाओं का समयबद्ध संप्रेषण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहने की उम्मीद जताई जा रही है।








