
*जी पी ए के संरक्षक स्वर्गीय आ सी खरवार की पत्नी राजकुमारी देवी एवं सदस्य वसीम रजा के पिता अब्दुल मन्नान के निधन पर शोक सभा*

G R Newsएडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
ग़ाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक रहे स्वर्गीय आरसी खरवार की पत्नी राजकुमारी देवी का आज निधन हो गया है।
संस्था के सदस्य वसीम रजा के पिताजी अब्दुल मन्नान साहब का कल 20 अगस्त को वाराणसी में निधन हो गया था।
दोनों मृत आत्माओं की शांति के लिये आज गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में सूर्यवीर सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,विनय तिवारी,विनय सिंह,अनिल उपाध्याय,रविकांत पांडेय,आलोक त्रिपाठी,देवव्रत विश्वकर्मा,विनोद गुप्ता,शशिकान्त तिवारी और प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।