♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ,राजकुमार पाल और उनकी माता को किया सम्मानित**

G R News एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 18 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल का जनपद के करमपुर गांव मे आगमन हुआ। जहां उन्होंने परिस ओलंपिक मे हाकी टीम के सदस्य एव् शानदार खिलाड़ी राजकुमार पाल के निवास पर पहुंचकर उनका और उनकी माताजी को स्मृति चिन्ह, बुके और अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने राजकुमार के खेल की प्रसंशा करते हुए उन्हें गाजीपुर का ही नही बल्कि देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी के लाल ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया मे जनपद गाजीपुर का नाम रोशन किया है। उन्हों ने कहा गाजीपुर का इतिहास गौरवशाली रहा है, इतिहास की उस कड़ी में अब राजकुमार पाल जी का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि हम सबको राजकुमार जी पर फक्र है। उनकी वजह से जनपद के नौजवानों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है और उनमे यह भावना जगी है कि किसी भी क्षेत्र मे आदमी यदि लगन और समर्पण से काम करे तो कोई भी मंजिल दूर नही है और सफलता के किसी भी मुकाम पर पहुचा जा सकता है। सिधौना पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
जहां उन्होंने पुर्वांचल कें गांधी कहे जाने वाले स्व. रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धाजंलि‌ भी अर्पित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, सैदपुर विधायक प्रतिनिधि ओपी भारती, सैदपुर ब्लाक प्रमुख हीरा यादव,जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,विभा पाल,खेदन यादव, कमलेश यादव, सत्येन्द्र यादव सत्या,गोविंद यादव, दारा यादव, नितेश सिंह भोलू,पंकज यादव आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]