♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर के मेघबरन सिंह र्स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित, राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी बनाए जाने का किया ऐलान*

G R News एडिटर इनचीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

“गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर सैदपुर में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि हाकी खिलाड़ी ललित उपाध्यय और राजकुमार पाल को सरकार की तरफ से एक- एक करोड़ देंगे। इनके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ में कार्यक्रम अजोजित होगा। कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हाकी का दिन फिर से आना वाला है। इसकी शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने एक- एक खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा कि सभी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है।सीएम योगी ने राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी बनाए जाने का भी एलान किया। जिले के सैदपुर स्थित करमपुर में मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को आगमन हुआ। दोपहर में करमपुर स्थित मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज में बने हेलिपैड पर सीएम का हेलिकॉप्टर उतरा। इसके बाद वहां से सीएम योगी ने मेघबरन सिंह स्टेडियम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव ने कहा कि खेल की 2023 में खेल नीति बनी। खिलाड़ियों की जरूरत को ध्यान में रखा गया उन्होंने कहा कि “खेलोगे, कूदोगे, होगे खराब” की परिभाषा बदल गई है । सीएम योगी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सम्मानित किया। उन्होंने राजकुमार पाल के संघर्ष को बताते हुए कहा कि उनकी मां का सपना साकार हो गया है। प्रदेश में खेलों के लिए हो रहे जिलेवार व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि 18 जिलों में 44 छात्रावास का संचालन हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में हाकी स्टेडियम बन रहा है, जिसका नाम मेजर ध्यान चन्द्र के नाम पर होगा। उन्होने कहा कि मेघबरन स्टेडियम में स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के मूर्ति का अनावरण करने भी आऊंगा।”

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]