
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्री-पीएच डी कोर्स वर्क का भव्य शुभारंभ

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
जमानियां (गाजीपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्री-पीएच.डी. कोर्स वर्क का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ।अतिथियों ने माँ सरस्वती की वंदना से शुरुआत कार्यक्रम का आरंभ पारंपरिक रूप से माँ सरस्वती की वंदना और मंगल गान के साथ हुआ। तत्पश्चात, नवागत शोधार्थियों ने भी अपना परिचय साझा किया और अपनी शोध रुचियों से सबको अवगत कराया।
सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि यूपी कॉलेज वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. दीनदयाल सिंह ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में इंटरनेट युक्त आधुनिक कंप्यूटर लैब, वाईफाई कैंपस, स्मार्ट क्लासेस और प्राचीन व दुर्लभ ग्रंथों से समृद्ध पुस्तकालय जैसी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो शोधार्थियों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में मददगार साबित होंगी।प्रो. अनूप कुमार सिंह ने शोध प्रविधि पर विस्तार से प्रकाश डाला।कहाँ की प्री-पीएच.डी कोर्स वर्क शोध की नींव है और किसी भी गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए इसकी आवश्यकता और महत्व अत्यधिक है। वहीं महाविद्यालय के रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेल के सदस्य प्रो. अरुण कुमार ने कोर्स वर्क के दौरान कक्षाओं के संचालन की पूरी रूपरेखा और समय-सारणी शोधार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की। अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय में उपलब्ध उच्च स्तरीय शोध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें और देश-समाज के लिए एक योग्य व निष्ठावान शोधकर्ता बनने का प्रयास करें।आगंतुकों और शोधार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह
व संचालन प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।इस मौके पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. लाल चंद पाल, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल, डॉ. सचिन कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. राकेश कुमार सिंह, और कृतकार्य आचार्य डॉ. मदन गोपाल सिन्हा सहित भारी संख्या में शोध छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।







