♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश के बावजूद नगसर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर की नियुक्ति नहीं

G R News  **एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर।विगत लगभग ढाई, तीन वर्ष से न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर हाल्ट किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई ।विगत 28 फरवरी 2024 को ग्रामीणों द्वारा ताली- थाली वादन करने के उपरांत आनलाईन मुख्यमंत्री पोर्टल, पंजीकृत डाक एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करके गुहार करने करने के पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से अनेकों बार फीडबैक लिया जाता है कि आप मुख्यमंत्री जी द्वारा उचित कार्रवाई से संतुष्ट हैं कि नहीं। स्थानीय गाजीपुर के सीएमओ.और रेवतीपुर के उक्त न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर हाल्ट के प्रभारी डिप्टी सीएमओ.डा. अमर सिंह द्वारा झूठा बार- बार बताया जाता है कि प्रत्येक रविवार को उक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर बैठते हैं। मैं अनेकों बार जाकर देखा तो कोई डाक्टर नहीं आते। मुख्य मंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में उक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई डाक्टर नहीं आते हैं। सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी को पुनः विगत 28 फरवरी 2024 को ताली -थाली वादन पूर्वक आग्रह करने के बाद दिनांक 25 जुलाई 2024 को भी पोर्टल, स्थानीय थाना प्रभारी एवं डाक द्वारा पंजीकृत पत्रक भेजकर आग्रह किया गया है कि यथा शीघ्र उक्त न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगसर हाल्ट, जिला -गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में डाक्टर की नियुक्ति नहीं की गयी तो किसी भी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक सहित अनेकों लोगों द्वारा उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के पास संगीतमय सुंदरकांड, ताली -थाली वादन पूर्वक आमरण अनशन भी किया जा सकता है।जिसकी सारी जिम्मेदारी लापरवाह स्वास्थ्य विभाग की होगी। उक्त जानकारी उक्त सत्याग्रह के प्रमुख संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक निवासी – ग्राम,पोस्ट -असांव, थाना -नगसर हाल्ट, जिला -गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, संपर्क सूत्र -6306057870,9450364292 ने दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]