
“दुरूस्त कानून व्यवस्था व जनता के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार होगी पुलिस की प्राथमिकता – एसपी डॉ. ईराज राजा**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. ईराज राजा ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही के बगैर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि नए कानून लागू होने के बाद फरियादियों को मुकदमे दर्ज कराने में काफी सुविधा हो रही है। कहा कि थानों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के साथ ही जनता के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो, यही मेरा उद्देश्य है। कहा कि अपराधी सलाखों के पीछे होगा और अपराध पर लगाम लगेगा।








