♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*विश्वनाथ मंदिर के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला व बच्चा समेत तीन को लगी गोली, सपा नेता को मारने आये थे हमलावर*

G R News
वाराणसी ब्यूरो इंचार्ज वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी। वाराणसी में दशाश्वमेध थाना के मीरघाट में रविवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। जिसमें एक बालक समेत तीन लोगों को गोली लगी है। इसमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें की हमलावर सपा नेता विजय यादव को मारने आए थे। पब्लिक ने एक को पिस्टल समेत पकड़ लिया है, बाकी अन्य भाग निकले।दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं श्री  काशी विश्वनाथ धाम में हाई सिक्योरिटी जोन के समीप सरेआम गोली चलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी संख्या में हमलावर सपा नेता विजय यादव पर हमला करने की नीयत से आए थे। मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गोली छिटक कर एक सात साल के बालक और महिला को लगी है।”महिला विजय यादव की पत्नी बताई जा रही है। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। लोगों ने घेरकर एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर समीप के शीतला घाट के बताए जा रहे हैं। सपा नेता को मारने की नीयत से असलहे से लैस होकर आए थे। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें बालक, महिला और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। सपा नेता हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]