*सदगुरु कबीर साहब का 626वां व प्राकट्य महोत्सव का आगाज सदगुरु कबीर साहब का मूल ग्रंथ बीजक का अखंड पाठ से हुआ शुरुआत |*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- सदगुरु कबीर साहब का 626 वां व प्राकट्य महोत्सव का आगाज सदगुरु कबीर साहब का मूल ग्रंथ बीजक का अखंड पाठ से शुरुआत हुआ जिसमें कई प्रदेश के संत भक्त समाज भाग लेकर अपने जीवन को कबीर साहब की वाणी को सुनकर एवं उनके स्थल का दर्शन करके सफल बनाने की प्रयास के निमित कबीर प्राकट्य महोत्सव में पधारे हैं |
आए गए भक्त एवं संतों में मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार से अधिकतर लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं कबीर साहब की जयंती के अवसर पर लोग काशी में आकर कबीर साहब की स्थली का दर्शन करके अपने आप को धन्य मानते हैं और कबीर साहेब के बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करते है प्राचीन कबीर प्रकट स्थल के महंत गोविंद दास शास्त्री साहब बताते हैं कि कई भक्त तो ऐसे हैं की वे हर साल कबीर साहब के जयंती के अवसर पर जरूर आते हैं |
चाहे घर में कोई भी बड़ा कार्य हो लेकिन वे इस अवसर को वह जरूर आते हैं और अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करते हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश दास दयाल दास दर्शन दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ||





