
*भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पिता के निधन पर घर जाकर, शोक संवेदना प्रकट किया भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
जखनिया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के पिता की मृत्यु उपरांत उनके घर पर पूछार के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह का आगमन हुआ। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनका ढाढ़स बढ़ाया, शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा जीवन का यही अंतिम सत्य है, सब कुछ हरि इच्छा बलिहारी है। ज्ञात हो 10 जून को अचानक तबियत खराब होने से प्रशांत सिंह के पिता अरविंद सिंह की मृत्यु हो गयी थी। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक जायसवाल, विनय सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रवीण, नितीश दुबे, निखिल राय, मोनू सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।