♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*थम गया अब प्रचार का शोर , 1 जून को होगा मतदान…*.. *4 जून को भाजपा या सपा के प्रत्याशी के भाग्य का चमकेगा सितारा…*.

G R News  एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव*
गाजीपुर ।
लोकसभा चुनाव का प्रचार का शोर गुरुवार को शाम पांच बजे थम गया । गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 20 लाख 74 हजार 301 मतदाता एक जून को 10 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे।

गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा जखनियां, सैदपुर , गाजीपुर सदर , जंगीपुर और जमानियां शामिल है ।

ज्ञात रहे कि जखनियां में कुल 4 लाख 53 हजार 925 मतदाता हैं । जिसमे दो लाख 41 हजार 409 पुरुष , दो लाख 12 हजार 503 महिला और 13 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं ।
वही सैदपुर में 4 लाख 15 हजार 480 मतदाता हैं जिसमे दो लाख 17 हजार 875 पुरुष , एक लाख 97 हजार 588 महिला , 17 थर्ड जेंडर शामिल हैं ।
गाजीपुर सदर में तीन लाख 77 हजार 670 मतदाता हैं जिसमे एक लाख 95 हजार 857 पुरुष , एक लाख 81 हजार 810 महिला और थर्ड जेंडर की संख्‍या मात्र 3 है ।
जंगीपुर विधानसभा में तीन लाख 86 हजार 427 मतदाता हैं जिसमे दो लाख 3720 पुरुष , एक लाख 82 हजार 702 महिला , थर्ड जेंडर पांच हैं । जमानियां विधानसभा में कुल 4 लाख 40 हजार 799 मतदाता हैं । जिसमे दो लाख 32 हजार 336 पुरुष , दो लाख 8426 महिला म‍तदाता है और थर्ड जेंडर की संख्‍या 10 है ।
जानकारी की अनुसार गाजीपुर लोकसभा में सबसे ज्‍यादा मतदाता जखनियां विधानसभा में और सबसे कम गाजीपुर विधानसभा में मतदाता हैं । गाजीपुर जिले में बलिया लोकसभा की दो विधानसभा मुहम्‍मदाबाद और जहुराबाद भी है ।
जहां मुहम्‍मदाबाद विधानसभा में कुल 4 लाख 35 हजार 181 मतदाता हैं। जिसमे दो लाख 33 हजार 289 पुरुष , दो लाख 1865 महिला और थर्ड जेंडर 27 मतदाता हैं । वही  जहुराबाद में 4 लाख 23 हजार 406 मतदाता है। जिसमे दो लाख 23 हजार 679 पुरुष, और एक लाख 99 हजार 717 महिला तथा थर्ड जेंडर की संख्‍या 10 है ।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]