
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनें संपूर्णानंद पाण्डेय

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- नई दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं मोहित नवानी ने संपूर्णा नंद पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष के पद मनोनीत किया और साथ ही कहा की पाण्डेय जी एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता के साथ- साथ हिंदुत्व का समर्थक है | संपूर्णानंद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार, मैं आश्वस्त करता हूं कि अपने उत्तर प्रदेश में सभी हिंदुओं को संगठित कर भारतीय संस्कृति व सभ्यता और सनातन परम्परा को संरक्षित करना मेरा उद्देश्य रहेगा |
संगठन की तरफ से राम जी सिंह, प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र, डा.चंद्र प्रताप सिंह,अमित तिवारी ,अजय मिश्रा,डा वैभव सिंह, विशाल,हर्षित सिंह,राजू चौबे आदि ने बधाई दी ||








