
*प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनुराग जी का पूर्णिया स्थानांतरण होने पर, जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय, गिरीश कुमार श्रीवास्तव विनोद कुमार तिवारी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर अंग वस्त्र वस्त्रम एवं राधा कृष्ण की स्मृति चिन्ह प्रदान कर की भावभीनी बिदाई*

*GRNews Network & YouTube news**chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
कैमूर भभुआ 28सितंबर। गत 24 सितंबर 2026 को समय 1:00 बजे दिन में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय के साथ उपाध्यक्ष अनिल कुमार पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता विनोद कुमार तिवारी सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनुराग का ट्रांसफर बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर ट्रांसफर हो जाने के बाद आज प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर के आवास पर जाकर अंग वस्त्र एवं राधा कृष्ण का तैल चित्र देकर बिदाई किया।
पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनुराग कैमूर के पद पर दिनांक 25 जुलाई सन 2024 को ज्वाइन किया था। उसके बाद श्री अनुराग का 26 महीने के कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय कार्य रहा उनके द्वारा न्यायालय में जो रिकॉर्ड पर जो मामले रहते थे उसमें सही निर्णय लिया करते थे। प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर अनुराग का पूर्णिया सिविल कोर्ट में ट्रांसफर होने के बाद दिनांक 21 सितंबर 2026 को सिविल कोर्ट भगवा कैमूर के एडीजे प्रथम बलजिंदर पाल को प्रभार दे दिए थे। जो भी समस्या रहती थी उनसे मिलकर कहने पर उस समस्या का समाधान करते थे।








