♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्य चिकित्साधिकारी ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत समस्त सीडीपीओ को दिलायी शपथ ।* *जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान में जागरूकता लाये —मुख्य चिकित्साधिकारी*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर 01 अप्रैल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देश दिपक पाल अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जनपदीय टास्क फोर्स/ अंतर विभागीय समन्वय जागरूकता हेतु मुख्य चित्सिाधिकारी अधिकारी सभागार कक्ष में समस्त सी0डी0पी0ओ एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 01 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाएं गॉव-गॉव एवं शहरो मंे जागरूक किया जाना है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य रूप से सार्वजनिक भवनों, धार्मिक स्थलों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों, सीएचसी, पीएचसी, ऑनगाबड़ी केन्द्र, विद्यालय आदि के आसपास नालियों की सफाई, झाड़ियां की कटाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग आदि से संबंधित क्रियाकलापों पर विशेष जोर दिए जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिया। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि प्रत्येक गांव में एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी आवश्य तय की जाए एवं हर घर घर जागकर विशेष अभियान में शामिल कर रोग मुक्त किया जाय। उन्हे प्रेरित करे एवं आशा के साथ जिला अस्पताल जरूर लाये। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को सूअर बाड़ो, अन्य पशु बाड़ो के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर जलभराव न होने पाए, जहां पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो वहां एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए, संचारी रोग से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें दिन प्रतिदिन होने वाले क्रियाकलापों की फोटोग्राफ्स डाली जाए, सभी क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाय। कार्यक्रम के अन्त में सभी के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने शपथ भी दिलायी। बैठक में मलेरिया अधिकारी एवं समस्त बाल सी0डी0पी0ओ के साथ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]