♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत – प्रमोद वर्मा*

G R News
जखनिया गाजीपुर ।भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले, संगठन को फर्श से अर्श तक ले जाने वाले भाजपा के वयोवृद्ध नेता देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की भारत सरकार की घोषणा पर जखनिया के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया व देश के राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा मन बहुत प्रसन्न है कि समर्पित कार्यकर्ता को उचित सम्मान मिला। वर्मा ने कहा लाल कृष्ण आडवाणी की पहचान देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने वाले कद्दावर नेताओं में रही है। उनके नेतृत्व में सिर्फ भारतीय राजनीति की धुरी में राष्ट्रवाद व हिंदुत्व को जगह दी बल्कि केंद्र में कांग्रेस के विकल्प तौर पर भी भाजपा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। आज प्रभु श्री राम का मंदिर जो बनकर तैयार हुआ है उसमें उनकी अहम भूमिका रही। 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी सोमनाथ से अयोध्या तक की यात्रा मिल का पत्थर बना। प्रमोद वर्मा ने कहा लालकृष्ण आडवाणी ने राजनीति में नैतिकता का मानक स्थापित किया, उनका राजनैतिक जीवन बेदाग रहा। उन्होंने राष्ट्रीय एकता व संस्कृति प्रावधान को आगे बढ़ाने में अतुल्यनीय प्रयास किया। उनका जीवन शुचिता और पारदर्शिता से भरा रहा, उनका जीवन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वो मेरार जी देसाई में मंत्री रहे हो या अटल जी सरकार में उप प्रधानमंत्री रहे हैं अपने कार्यशाली से उन्होंने सबको प्रभावित किया, आतंकवाद के खिलाफ उन्होंने कठोर कदम उठाया उनके निर्णय के कारण उनका नाम लौह पुरुष रखा गया। लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी में राष्ट्रवाद को स्थापित कर भारतीय राजनीति को नया दिशा दिया और अपने अद्भुत संगठन क्षमता से भाजपा को अपराजेय माने जाने वाली कांग्रेस पार्टी का विकल्प बना दिया आज उन्हीं की देन है कि भाजपा इतनी ऊंचाइयों पर पहुंची है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, नंदलाल प्रजापति, इंद्रदेव कुशवाहा, दयाशंकर सिंह, अशोक गुप्ता, दिनेश यादव, प्रशांत सिंह, अजय विक्रम, राजेश जायसवाल, वरुण पांडेय सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]