♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विदेशो द्वारा लौटाई जा रही संस्कृतिक धरोहर नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता का परिणाम – प्रमोद वर्मा*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

जखनिया गाज़ीपुर। जखनिया विधानसभा के समस्त बूथों पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय के दिशा निर्देशन में देश का लोकप्रिय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात’ का 134वां संस्करण हर बूथ पर सुना गया। मनिहारी मंडल प्रथम के बूथ संख्या 362 पर पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व जखनिया मंडल प्रथम के बूथ संख्या 242 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्त्ता व बूथ समिति के साथ रेडियो पर मन की बात सुन गया। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मसात करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया है, सुविधा उपलब्ध कराई है वर्तमान समय में हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने एथलीट्स की सफलता, सांस्कृतिक विरासत की वापसी और भीषण गर्मी से निपटने के पारंपरिक तरीकों पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री के लोग विश्व व्यापी लोकप्रियता का परिणाम है कि नीदरलैंड द्वारा लौटाई गई देश की ऐतिहासिक वस्तुएं। उन्होंने नीदरलैंड द्वारा भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की वस्तुओं को वापस लौटाने की सराहना की, जिसमें राजा राजेंद्र चोला प्रथम के समय की तांबे की पट्टिकाएं (ताम्र पट्टिकाएं) शामिल है। युवा धावकों का प्रेरणादायक सफर की चर्चा करते हुवे उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स गुरविंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की विशेष रूप से चर्चा की। गर्मी से बचने के देसी तरीके बताते हुवे उन्होंने कहा की बढ़ते तापमान को देखते हुए, रसोई में मिलने वाले देसी पेय (आम पन्ना, लस्सी, छाछ, और सत्तू) के महत्व को बताया जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। पी एम मोदी ने देशभक्ति और जन-सहयोग की चर्चा करते हुवे चेन्नई की गिरिजा अम्मा का उदाहरण दिया, जिन्होंने ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर स्कूली बच्चों के माध्यम से सैनिकों के लिए हर दिन ₹1 के योगदान से लगभग ₹40 लाख इकट्ठा किए और उसे पीएम को सौंपा यह सराहनीय रहा। मन की बात कार्यक्रम समाप्त होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया मासिक बैठक, बूथ की लिस्ट, पन्ना प्रमुख व सरकार की जनकल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, ओंकार सिंह, महामंत्री पंकज सिंहा, पीयूष सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र चौरसिया, संतोष सिंह मुन्ना, राजू गुप्ता, सुक्खु मोदनवाल, गणेश प्रसाद, दुर्गेश कुमार, मुन्ना मोदनवाल, वरुण पांडेय, सचिन चौरसिया, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]