♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत, झाड़ू लेकर सफाई करते प्रभारी मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला धिकारी*

G R News
गाजीपुर 16 जनवरी। प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्य मंत्री जी के आवाह्न पर देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक  जनपद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिस क्रम मे आज जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्य एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 श्री रवीन्द्र जायसवाल ने वराह घाट मंदिर औड़िहार के मंदिर प्रागंण एवं आस पास में अधिकारियों संग स्वच्छता अभियान में बढचढ कर हिस्सा लिया एवं साफ-सफाई की। मा0 मंत्री जी ने मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू एवं फावडे के साथ उपस्थित होकर  साफ-सफाई करते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं अपील  किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, पुलिस अधिक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


……………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]