**थाना गहमर पुलिस द्वारा सरकारी धन के गबन के आरोपी 3 अभियुक्त गिरफ्तार **

G R News
गाजीपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लाक भदौरा मे वित्तीय अनियमितता के सम्बन्ध मे जाँच हेतु मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर व जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा जाँचोपरान्त *1503472 रुपये* की वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर श्री अंशुल मौर्या जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर की तहरीर पर *मु0अ0सं0-274/23 धारा 409 भादवि* बनाम 1. *नरगिस खान* पत्नी औरंगजेब खान निवासी ग्राम रक्शहा थाना दिलदारनगर जमपद गाजीपुर 2. *गिरीशचन्द्र सिंह* पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 3. *तबरेज खान* पुत्र वाजिद खान पुत्र निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के विरूद्व पंजीकृत होकर विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 पन्नेलाल यादव द्वारा प्रारंभ की गयी। अब तक की तमामी विवेचना से अभियोग में *धारा 419/420/467/468/471/120बी/34 भादवि की बढोत्तरी* की गयी तथा अभियुक्त औरंगजेब खान पुत्र स्व0 सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर का नाम प्रकाश में आया । दिनांक *09.01.2024* को अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. *गिरीशचन्द्र सिंह* पुत्र लछीराम सिंह निवासी ग्राम पोस्ट छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 2. *राज ट्रेडर्स तबरेज खान* पुत्र निवासी उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर 3. *औरंगजेब खान* पुत्र स्व0 सलाउद्दीन खान निवासी रक्सहा थाना दिलदारनगर को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है








