♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बॉयलर के जहरीले धुएं से जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार।_*

G R News

*गाजीपुर फतुल्लाहपुर सुखबीर सेल एग्री कंपनी के ब्वायलर से निकलने वाले जहरीला धुआं से ग्रामीणों को होती है काफी दिक्कतें। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार इस मामले को जिले में धरना प्रदर्शन और पत्रकों के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराते रहते हैं लेकिन हमारी बातों को अनदेखा कर दिया जाता है ।कार्रवाई नहीं होने की सूरत देख ग्रामीणों ने इस बात की खबर जब पत्रकारों को दिया तब इस बात की पुष्टि के लिए सीधे फतुल्लाहपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बहादीपुर में जाकर लोगों से बात किया गया। वहीं लोगों की बात सुनकर सुखबीर सेल एग्री कंपनी के ब्वायलर से निकल रहे धुएं को देखा गया।इस मामले की जानकारी सुखवीर सेल एग्री कंपनी के मैनेजर से बात किया गया तो वहीं जूनियर मैनेजर हेमंक यादव ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा कही बात सही नहीं है और इस तरह से झूठा आरोप लगाते रहते हैं जब पत्रकारों ने जूनियर मैनेजर और कंपनी के इंजीनियर से पूछा कि आखिरकार जो ब्वायलर से धुएं निकल रहे हैं वह किस तरह के धुएं है तब उन लोगों ने बताया कि मौसम खराब होने से ईंधन भींग गया था इसलिए ब्वायलर से धुएं निकल रहे हैं। कुछ टाइम के बाद ठीक हो जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी के मैनेजर की तरफ से दिए गए बयानों पर पत्रकारों ने पूछा कि आप लोग बारिश की बात कर रहे हैं वहीं पत्रकारों के पास 10 दिसंबर का भी ब्वायलर से धुएं निकलते हुए वीडियो फोटो सेमौजूद है।तब जूनियर मैनेजर ने संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अब यह देखना है कि सुखबीर सेल एग्री कंपनी के ब्वायलर से निकलने वाली जहरीले धुएं के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई जिला प्रशासन करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]