♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जनकल्याण परिषद का 52 वा स्थापना दिवस सम्पन्न **

G R News
वाराणसी महानगर के रामकटोरा अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में जनकल्याण परिषद के 52 वें स्थापना दिवस समारोह एवं प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नरेट दशाश्वमेध के सीओ अवधेश पाण्डेय के गरिमामयी उपस्थिति में शांति -सदभावना काव्य संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन प्रख्यात गज़लकार सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध के संचालन में 52 कवियों और शायरों ने काव्य पाठ किया।
उक्त आयोजन में विशेष रूप से 11 लोगों को शांति -सदभावना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया गया।
सैकड़ों लोगों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि भेंट कर गंगा सहाय पाण्डेय को निरंतर मानव हितार्थ समर्पित क्रिया कलापों को दृष्टिगत रखते हुए फूल,माला पहनाकर स्वागत किया।
अपने सम्मान से अभिभूत गंगा सहाय पाण्डेय ने कहा कि मैं आज अपने जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के प्रति अत्यन्त आभारी हूं। मुझे आप लोगों से यही अपेक्षा है कि जिससे जो भी संभव हो। मानव हितार्थ हर संभव सहयोगात्मक भाव इक दूजे के प्रति रखें।
स्वागत संबोधन भाजपा.नेता कुंवर विरेन्द्र सिंह,शिव सहाय पाण्डेय एडवोकेट,उदय कुमार श्रीवास्तव, राजेश सिंह , नेहरू पाण्डेय ने किया।
काव्य संगम में कवि गिरीश पाण्डेय, भुलक्कड़ बनारसी, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, आशिक बनारसी, शमीम गाजीपुरी, परमहंस तिवारी, शैलेन्द्र अम्बषट, भोलानाथ तिवारी विह्वल,फायर बनारसी, डॉ.बनवारी सिंह यदु, राजेन्द्र गुप्ता, टीकाराम, चिंतित बनारसी, अमित शर्मा सहित अनेकों लोगों काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धन्यवाद आभार जिला अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]