गाजीपुर की बेटी आकांक्षा राय का हुआ सम्मान।

G R News
उत्तर प्रदेश सरकार के मा जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जल निगम मुख्यालय सभागार लखनऊ में आज 8दिसंबर को किया सम्मानित।
आकांक्षा राय को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र,प्रमाणपत्र व नकद धनराशि देकर मा मंत्री जी ने” गंगा सम्मान” से किया सम्मानित।
पूरे प्रदेश से गंगा और सहायक नदियों की अविरलता और स्वच्छता के लिए 67महिलाओं का किया गया था चयन।
गत 5वर्षो से जल और पर्यावरण के प्रति आम जन मानस को कर रही जागरूक
आकांक्षा राय बहोरीक राय पट्टी रेवतीपुर निवासी विजय कुमार राय एवं सरोज बाला राय की सुपुत्री है | आकांक्षा वर्तमान में नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं विशाल भारत संस्थान में सदस्य हैं |
इस अवसर पर प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव,नमामि गंगे के राज्य समन्वयक श्री मिथिलेश मिश्र, जल निगम के एम डी डाo बलकार सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी वा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अनेक अधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।








