♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चंदौली: पुलिस मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाशों को लगी गोली, बोलेरो लूट में थे शामिल

चंदौली। जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है.  अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाशों को गोली लगी है. दरअसल, पूरा मामला 36 घंटे पहले नौगढ़ थाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी लूटे जाने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि इस गाड़ी का उपयोग किसी की हत्या में होना था. चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बदमाशों से यह मुठभेड़ हुई. घायल चारों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गत 3 तारीख की शाम को इन बदमाशों द्वारा नौगढ़ थाना क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी लूटी गई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि 36 घंटे पहले जो बोलोरो गाड़ी लूटी गई है उसे गाड़ी से चार बदमाश नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाटॉड मोड पर खड़े हैं. पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया. जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लोगों को गोली लगी और ये लोग वहीं पर गिर गए. बाकी दो बदमाश बोलोरो गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और चेकिंग के दौरान चकिया थाना क्षेत्र  में बचे अन्य दोनों बदमाशों से दोबारा पुलिस की मुठभेड़ हुई। घटनाक्रम में चार बदमाशों को गोली लगी है, इसमें इस गैंग का सरगना अनिल सिंह उर्फ सोनू को दो गोली लगी है. बाकी तीनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ में घायल बदमाश प्रयागराज और मिर्जापुर के रहने वाले हैं. इसमें अनिल के ऊपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. एसपी चंदौली अनिल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि शुरुआती जांच में

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]