28 वर्षीय स्वतंत्रत भारती की गोली मारकर हत्या घटना स्थल का पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण

गाजीपुर खानपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिधौना के पास गत शुक्रवार कोस्वतंत्र भारती पुत्र संजय भारती उम्र करीब 28 वर्ष जो किसी काम से जा रहा था को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी रंजिश के कारण गोली मार दिया गया, जिससे उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस बल व संबंधित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

















