
अंजू यादव ने यूपीपीसीएसजे में चयनित होकर कुल ,परिवार एवं जिले को गौरवान्वित किया *

गाजीपुर कहा जाता हैं की ,प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। जुनून और परिश्रम से किया गया कार्य लक्ष्य की सफलता को प्राप्त कराता है,कितना साधुवाद,कितनी बधाई दी जाए। कितना स्नेहाशीष दिया जाए, जमानिया तहसील के ग्राम फुल्ली के निवासी रामावतार यादव की पुत्री सुश्री अंजू यादव को जिसने यूपीपीसीएस जे की परीक्षा मे116वा रैंक पाकर कर कुल परिवार गांव एवम् जिले का नाम रोशन किया है बता दे की बाल काल से ही अंजू मेधावी रही है शुरू से ही अंजू में न्यायिक अधिकारी बनने की लगन रही और इसी क्रम में उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि के क्षेत्र में शोध पूरा कर पीएचडी प्राप्त की








