चोरो ने गाजीपुर कचहरी से दिन दहाङे बाइक उङाया,*

*GRNews Network Brodcost center ** editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर। कृष्णा पांडे की बाइक को चोरों ने गाजीपुर कचहरी के परिसर से दिनदहाड़े गायब कर दिया। यह कचहरी के सुरक्षा व्यवस्था पर करारा तमाचा समझा जा रहा है। और बेखौफ चोर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं । बताते चलें की कृष्णा पांडे पुत्र राजेश पांडे करमपुर, थाना खानपुर के निवासी हैं मंगलवार को गाज़ीपुर कचहरी से हिरो बाइक UP 65 EP 6140 का लाक तोड़ के बाइक चोरो ने हाथ साफ कर दिया,कचहरी में पुलिस की निगरानी होने के वाबजूद इस तरह की घटना खेदजनक है,सदर कोतवाली पुलिस पिङित को टरकाती रही और एफआईआर भी दर्ज नही की, स्थानीय पुलिस के इस तरह के कर्तव्य से जले पर नमक डालने जैसा कृत्य समझा जा रहा है ।एक तरफ पुलिस अपने कर्तव्यों से मुकर रही है दूसरी तरफ बाइक चोरों के हौसले भी बुलंद कर रही है।







