
स्वतंत्रता सेनानी भवन पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत,फहराया तिरंगा लिया पंचप्रण

दिलदारनगर गाज़ीपुर 15 अगस्त ,ग्राम निरहु का पूरा स्थिति स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पर आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की 77वी वर्षगांठपर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र मेव जयते फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ,राष्ट्रगान के उपरांत* मेरी माटी मेरा देश *कार्यक्रम के आलोक में उपस्थित राष्ट्र प्रेमियों को * पंचप्रण *की शपथ दिलाने के उपरांत*राष्ट्रमेव जयते फाउंडेशन *के राष्ट्रीय महासचिव एवं *उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन संघ *के अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार संपादक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के समस्त ज्ञात अज्ञात शहीदों, सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्राम निरहू का पूरा, दिलदारनगर बाजार, दिलदार नगर गांव के कुल 9स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों मैं स्वर्गीय रामनरेशलाल, स्वर्गीय जगपत यादव ,स्वर्गीय छोटका यादव ,स्वर्गीय कामता प्रसाद शर्मा , स्वर्गीय राम शरण गुप्ता स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद गुप्ता स्वर्गीय प्रसिद्ध सिंह स्वर्गीय सरजू प्रसाद सिंह, स्वर्गीय कपूरचंद गुप्ता स्वर्गीय सरजू प्रसाद जयसवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि स्वाधीनता सेनानियों, वीर शहीदों के त्याग बलिदान समर्पण को हमें सदैव याद रखना होगाl हमारा सारा जीवन उन शहीदों के नैतिक मूल्यों को समर्पित है हमें राष्ट्र की एकता अखंडता संप्रभुता की सदैव रक्षा करनी होगीl राष्ट्र सदैव आगे रखना होगा lइस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विकासखंड भदौरा नया पंचायत दिलदारनगर के अंतर्गत इन 9 स्वाधीनता सेनानियों का स्मृति स्तंभ बहुत शीघ्र ही शासन द्वारा निर्मित कराया जाएगl ग्राम निरहू के पूरा में 3 स्वतंत्रता सेनानी थे इसलिए प्रदेश सरकार के शासनादेश के आलोक में सरैला रोड सरेला चट्टी के स्थान पर स्वतंत्रता सेनानी मार्ग स्वतंत्रा सेनानी चौक की घोषणा शीघ्र कराई जाएगी और इससे संबंधित कार्यक्रम भी किया जाएगा जिनमें सभी सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा इसी तरह दिलदार गांव तो नगर पंचायत सीमा में रहने वाले सेनानियों के नाम पर सड़कों का नामकरण कराया जाएगा l इस अवसर पर उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों को काफी पेंसिल व मिठाइयां वितरित की गईl इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिजनों जय प्रकाश श्रीवास्तव ,अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव विजय कुमार श्रीवास्तव ,ईशान कुमार के अतिरिक्त रोहित पटवा ,गौतम राय ,अवधेश राय ,इसरार अहमद, अंकित श्रीवास्तव ,विक्की श्रीवास्तव, नंद किशोर राय गुड्डू राय राजमिस्त्री आदि उपस्थित रहे








