
प्रधानमंत्री ने देश भर में 508 ‘अमृत भारत’ रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी

उत्तर प्रदेश में 55 अमृत स्टेशन को विकिसत किया जाएगा।
नई दिल्ली जीआर न्यूज़ 6 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा, प्ररेणा, संकल्प है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा। इससे देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में करीब 4500 करोड़ रुपये के खर्च से 55 अमृत स्टेशन को विकिसत किया जाएगा। उन्होंने रेल मंत्रालय की सराहना की और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करता है।
दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं। साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि रेलवे में जिस तरह से काम हुआ है, किसी भी प्रधानमंत्री का मन करेगा कि इनका जिक्र 15 अगस्त को लाल किले से करे। जब 15 अगस्त सामने है तो मन बहुत लालायित होता है कि उसी दिन इसकी चर्चा करूं।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत आज ₹4,355 करोड़ की लागत से ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई है। इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों के ‘कायाकल्प’ को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।







