♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वृहदवृक्षारोपण के लिए जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने कियासंवाद

गाजीपुर 12 जुलाई, 2023 मा0 मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा वृहद वृक्षारोपण हेतु जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। संवाद में सर्वप्रथम मा0 वन मंत्री डा0 अरूण कुमार सक्सेना द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया। तत्पश्चात् अपर मुख्य सचिव, वन द्वारा प्रदेश में होने वाले वृहद वृक्षारोपण की कार्याेजना प्रस्तुत की गयी। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा संवाद में गौवंश हेतु चारा उपलब्ध कराने वाले वृक्षों के रोपण किये जाने हेतु बल दिया गया, जिससे निराश्रित गौवंश को चारा उपलब्ध हो सके। वृक्षारोपण अभियान को गॉवों के प्रति व्यक्ति से जोड़ा जाये। इसे जन अभियान बनाया जाये। क्षेत्र पंचायत की बैठक वृक्षारोपण अभियान के पूर्ण समस्त क्षेत्र पंचायतों की बैठक करा ली जाये, जिससे वृहद वृक्षारोपण के गुणवत्तापरक क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी। नगर पंचायत/नगर निकाय क्षेत्रों में थीम वेस्ट वृक्षारोपण किया जाये। एक रोड एक रंग (एक रंग के फलदार वृक्ष) का रोपण किया जाये। जिससे छोटे शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। नगर निकाय के समस्त सभासदगणों की बैठक कराकर शहरी क्षेत्रों में रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु कार्याेजना बनायी जाये। वृक्षों को लगाने से ज्यादा उन्हें बचाना आवश्य है। अतः वृक्षारोपण के पश्चात् उनको सुरक्षित रखने हेतु स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। जिसमें कम से कम कुछ ऐसे वन बनाये जाये जो पर्यावरणीय दृष्टि से जनपद के पर्यावरणीय स्थिति में वृद्धि होगी। समस्त विभागों को वृक्षारोपण में सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। अगर हम धरा को हरा कराकर इसकी रक्षा करेंगे तो यह हमारी रक्षा करेगी। दिनांक 22 जुलाई, 2023 को बृहद वृक्षारोपण दिवस के रूप में महोत्सव की तरह मनाया जाय, जिसमें वृहद स्तर पर जनसहभागिता होनी चाहिए। बेविनार में जिलाधिकारी श्रीमती आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जनपद स्तरीय अन्य अधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका सभासदगणों ने प्रतिभाग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]