
डा० सत्येन्द्र कुमार सिंह भारतीय अवाम पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत

वाराणसी, 01 फरवरी। सुभाषवादी विचारधारा पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सुभाषवादी नेता डा० सत्येन्द्र कुमार सिंह को वाराणसी जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। डा० सत्येन्द्र लम्बे अर्से से परम पावन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की विचारधारा को प्रसारित करने का काम गांव–गांव में कर रहे हैं। युवाओं को सुभाषवादी विचारधारा से जोड़ने का भी काम कर रहे हैं।
भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन के हस्ताक्षर से डा० सत्येन्द्र कुमार सिंह का मनोनयन पत्र जारी किया गया। पार्टी के पूर्वी उ०प्र० के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय एवं उ०प्र० के उपाध्यक्ष ओ०पी० सिंह ने डा० सत्येन्द्र को मनोनीत पत्र सौंपा।
डा० सत्येन्द्र सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रजा एवं प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने बधाई दी है।







