
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन में राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ*

*”GRNews network &Youtube news Chainal* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर *26.11.2026* को *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा *”संविधान दिवस”* के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर क्वार्टर गार्द पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी । महोदय द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था । इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया । इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है । संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे ।
इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के समस्त कार्यालयों व थानों/चैकियों द्वारा थाना परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







