♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे यही सरकार का उद्येश्य है=प्रेस वार्ता में बोले सत्येंद्र बारी

*GR news network &Youtube news Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 26 नवम्बर 2026 (सू0वि0)- माननीय सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री सत्येन्द्र बारी जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार (राइफल क्लब) पहुंचकर प्रेस मीडिया से वार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार का उद्देश्य है। किसी भी व्यक्ति को न्याय व सरकारी सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए कौन पात्र है, कौन अपात्र है, इसके बारे में भी चौपाल के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज तहसील ज़मानिया के टिसौरा गाँव में जन चौपाल का आयोजन किया गया है, जहाँ बड़ी संख्या में पीड़ित लोग अपनी समस्याएं बताएंगे और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की, पूर्व दशम छात्रवृत्ति अंतर्गत 4476 दशमोत्तर में 3685 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है तथा शेष को देने की प्रक्रिया चल रही है। शादी अनुदान में 2218 के लक्ष्य के सापेक्ष 1835 को भुगतान किया जा चुका है ओ लेवल तथा ट्रिपल सी के अंतर्गत 752 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना तथा समाज अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गिरिजा शंकर सरोज सहित सम्मानित मीडिया प्रतिनिधि और व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

…………………………………….

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]