
*थाना बरेसर पुलिस द्वारा गुमशुदा विक्षिप्त महिला को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
अवगत कराना है कि दिनांक 10.11.2026 को रात यू0पी0 112 पर काल करके ग्राम सागापाली मुरार सिंह गांव के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दिया गया कि एक लड़की उम्र 28 वर्ष करीब जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है, जो इस गांव की नहीं है । इस सूचना पर 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को अपनी सुपुर्दगी में लेकर सकुशल थाना हाजा लाकर उसको खाना पानी खिलाकर नम्रता पूर्वक पूछताछ की गयी तो किसी तरह लड़की ने अपना पता यूसुफपुर बताया, जो थाना मुहम्मदाबाद में पड़ता है । यूसुफपुर के लोकल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परिजनों को सूचना मिली तो लड़की के भाई पिन्टु कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी यूसुफपुर रेलवे स्टेशन थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर द्वारा फोटो देखकर पहचान की गयी तथा बताये कि मेरी बहन की मानसिक हालत ठीक नहीं है। कल दिनांक 10.11.26 को दोपहर 12 बजे जब घर से बिना बताये चली गयी तब हम लोग काफी खोजबीन किये, परन्तु नहीं मिली । पीडिता के भाई पिन्टू कुमार गुप्ता द्वारा सदर अस्पताल गाजीपुर पहुंचकर अपनी बहन को अपनी सुपुर्दगी में लिया गया, जहां से डाक्टर द्वारा बाद दवा ईलाज डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








