
डॉ. राजेश शर्मा ने जमानियां में कार्यकर्ताओं संग की जन-मुलाकात, महर्षि जमदग्नि को नमन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
जमानियां (गाजीपुर):
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश शर्मा ने जमानियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमानियां स्टेशन बाजार और तहसील परिसर में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की और स्थानीय देवतुल्य जनता से मिलकर उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को जाना।
कार्यक्रम के महत्वपूर्ण चरण में, डॉ. राजेश शर्मा ने बलुवा घाट रोड स्थित जमानियां तहसील परिसर में महर्षि जमदग्नि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महर्षि जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्रवासियों के चहुंमुखी विकास, सुख, शांति और कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने डॉ. शर्मा का जोरदार स्वागत किया और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।






