
*58लाख23हजार 200 (58 लाख 23200) की कीमत के 251 मोबाइल बरामद* **☑️स्वाट/सर्विलांस सेल, गाजीपुर द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही*

*GRNews Networ& youtube News Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर
पुलिस अधीक्षक, के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर और समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल तथा समस्त थानों द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए *251 अदद* गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्वेक्षण में स्वाट/सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत उक्त सभी गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद कर आज दिनाक *05.11.2026* को आवेदकों को सुपुर्द किया गया। उक्त बरामद मोबाईलों की *अनुमानित कीमत लगभग 58,23,200/- रुपये (अट्ठावन लाख तेईस हजार दो सौ रुपये )* है । आगामी त्यौहार *धनतेरस एवं दीपावली* के ठीक पहले अपना खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद होने पर आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये *पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व सर्विलांस सेल टीम* को धन्यवाद प्रकट करतें हुये भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
*नोट.. दिनांक 01.01.2026 से 31.10.2026 तक स्वाट/सर्विलांस सेल टीम द्वारा कुल 859 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनकी कीमत लगभग 1,99,28,800/(एक करोड़ निन्यानवे लाख अट्ठाईस हजार आठ सौ रुपये)।*
*बरामदगी-*
*बरामदगी* – कुल 859-अदद मोबाइल फोन बरामद किये गए जिनकी कीमत लगभग 1,99,28,800/(एक करोड़ निन्यानवे लाख अट्ठाईस हजार आठ सौ रुपये)। है ।
*बरामदकर्ता स्वाट/सर्विलांस सेल जनपद गाजीपुरः-*
01-उ0नि0 श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम, जनपद गाजीपुर ।
02-उ0नि0 श्री सुमित बालियान प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
03-मु0आ0 सन्नी कुमार नागर सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
04-आ0 सौरभ सिंह सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
05-आ0 विकेश कुमार सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
06-आ0 दिनेश सिंह सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
07-आ0 निर्भय सिंह सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
08-आ0 मयंक सिंह सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
09-आ0 विवेक यादव सर्विलांस सेल, जनपद गाजीपुर ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







