
त्योहारों के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा मिश्र बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त व सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash t
अवगत कराना है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज दिनांक 06.11.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा पुलिस टीम के साथ जनपद के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया।
👉महोदय द्वारा *विश्वेश्वरगंज से मिश्र बाजार कोतवाली* तक पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस, राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
👉 *सर्राफा दुकानों का विशेष निरीक्षण:*
पैदल गश्त के दौरान महोदय ने मिश्र बाजार व आसपास के क्षेत्रों में स्थित सर्राफा (आभूषण) की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा उपकरणों, विशेषकर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की हिदायत दी।
👉*दुकानदारों व यातायात व्यवस्था को निर्देश:*
• बाजार में भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
• दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो।
• ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







