♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जनगणना-2027 की तैयारियों एवं स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

 

गाजीपुर, 03 नवंबर 2026 (सू0वि0)- कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सोमवार देर सायं आयोजित की गई।

 

बैठक में जनगणना-2027 के आगामी चरण के सुचारु संचालन, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण तथा स्व-गणना (Self Enumeration) के व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगाए गए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किए जाएं तथा प्रशिक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए। अवगत कराया गया कि जनगणना संबंधी प्रशिक्षण कार्य प्रगति पर है तथा इसे दिनांक 14 नवंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

**स्व-गणना के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर**

 

जिलाधिकारी ने जनपद में स्व-गणना के अधिकतम प्रचार-प्रसार हेतु सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग की ओर से स्व-गणना के प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना तैयार करें तथा विभागीय माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा के संबंध में आम जनमानस को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि प्रत्येक परिवार इस सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त कर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित हो सके।

 

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जनसामान्य तक स्व-गणना का संदेश पहुंचाएं तथा उपलब्ध प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग करें, जिससे जनपद में स्व-गणना के प्रति व्यापक जागरूकता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

 

*जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य के दौरान प्रगणक द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा तथा जनगणना प्रक्रिया का नागरिकता से कोई संबंध नहीं है।*

 

बैठक में जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, प्रशिक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा स्व-गणना अभियान को जनपद के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

 

इस दौरान जनगणना प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला जनगणना प्रभारी, आकाश राय द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी वेद सिंह चौहान सहित संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]