
अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन तत्वावधान मे आयोजित निःशुल्क हड्डी रोग शिविर में डायबिटिक न्यूरोपैथी टेस्टिंग द्वारा 1000 मरीजों की हुई जांच*

*Ved prakash Shrivastava Editor in Chief *GRNews Network & youtube News Chainal*
वाराणसी। काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन एवं श्री अग्रसेन युवा मंच द्वारा हड्डी रोग उपचार हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डायबिटिक न्यूरोपैथी टेस्टिंग द्वारा लगभग 1000 मरीजों की जांच की गई। इस अवसर पर समाज की ओर से सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, उप-सभापति एवं हेल्पलाइन की मुख्य संयोजक श्रीमती शशि बाला शाह, उप सभापति दीपक अग्रवाल, अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रद्युम्न शाह, भूपेंद्र अग्रवाल, पुलक शाह, श्रीमती रजनी अग्रवाल, राज किशोर चंद्रा अग्रवाल आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







