
राष्ट्र सेविका समिति गाजीपुर द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा पहुंची अग्रसेन भवन पर*हुई शस्त्र पूजन

**GRNews Network youtube News Chainal* *editor in chief ved Parkash Srivastava गाजीपुर 28 -10 -2026 को नगर के अग्रसेन भवन परसपुरा में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शस्त्र पूजन और शोभा यात्रा निकाला गया जो कि नगर के प्रमुख मार्गो परसपुरा ,मिश्रा बाजार ,महुआ बाग, महिला डिग्री कॉलेज भ्रमण कर अग्रसेन भवनपर ही समाप्त हुआ।जिसमें लगभग 300 से अधिक बहनों की उपस्थिति रही
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गायत्री जी ने नारी सशक्तिकरण और वर्तमान में स्त्रियों की भूमिका पर अपना विषय रखा कार्यक्रम का संचालन अर्चना जी ने किया और अध्यक्षता विभाग संघचालिका नीलम दीदी ने किया। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यवाहिका नीलम जी, कल्याणी, नीलम जी अन्यान्य बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का कुशल संयोजन नगर कार्यवाहिका प्रियंका जी ने किया और कार्यक्रम के अंत में आई हुई सभी बहनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर हृदय से आभार व्यक्त किया।







