♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शारदीय नवरात्र त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना नन्दगंज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-

GRNews Network & youtube News Chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

➡️ गाजीपुर ,शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के सुअवसर पर जनपद में शांति, आपसी सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज श्रीमान जिलाधिकारी महोदय गाजीपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल के साथ थाना नन्दगंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त/रूट मार्च किया गया।

➡️यह रूट मार्च थाना नन्दगंज कस्बा शादियाबाद मोड़ से शुरु होकर , मुख्य बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थलों और पूजा पंडालों के मार्गों से होते हुए रेलबे स्टेशन नन्दगंज के सामने तक सकुशल संपन्न हुआ। रूट मार्च के दौरान महोदय द्वारा त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

➡️ इस रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य नवरात्र पर्व को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सकुशल एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराना तथा क्षेत्र के आम जनमानस, श्रद्धालुओं और व्यापारियों के मन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

➡️ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर मुस्तैदी से तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया सभी को सतर्कता, सजगता व सक्रियता बरतने तथा उपद्रवी व अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। ➡️ त्योहार को आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया ।

➡️ इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महोदया सैदपुर , थानाध्यक्ष नन्दगंज मय पुलिस बल के साथ मौजुद रहे ।

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]