
*गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमरजीत सिंह को किया गिरफ्तार , गहमर पुलिस ने*

*जीआरन्यूज़ नेटवर्क& यूट्यूब न्यूज़ चैनल एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर : गहमर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अमरजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ गहमर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2025 का एक मामला भी शामिल है, जिसमें हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2018 में भी उसके खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा








