_*15 अक्टूबर ,मिसाइल मैन जयन्ती विशेष*_ _*माँ भारती पुकारती -राजीव कुमार ओझा

*_*GRNews Network & youtube News Chainal*editor in chief Ved prakash Srivastava
*Chunar mirzapur*/माँ भारती के लाल मिसाइल मैन
डॉ.एपीजेअब्दुल कलाम
सुनो माँ भारती की करुण चीत्कार
देख सको तो देखो माँ भारती का
चीथड़ों में तब्दील रक्त रंजीत आँचल
जिसे चीथड़ों में तब्दील करने
हिन्दू -मुस्लिम की नफरती खंजरें
माँ भारती की छाती में पैबस्त कर
रक्त रंजीत करने का गुनाहगार
देशभक्ति की खाल में छिपा
रक्त पिपासु बहुरुपिया बन बैठा
गंगा जमुनी संस्कृति के अनुपमेय
सारे जहाँ से अच्छे
हिन्दुस्तान का खेवनहार ।।
माँ भारती के लाल !
चुनौतियों के एवरेस्ट को
अपने ढृढ़ इरादों से जीत
शून्य से शिखर तक
अपने शोध के पद चिन्ह छोड़े हैं
उन्हें मिटाने,दुनिया में देश की
थुक्कम फजीहत कराने वाला
स्वयंभू नान बायोलॉजिकल नमूना
नाले से एलपीजी गैस का
बादल से राडार को चकमा देने
ट्रैक्टर के ट्यूब में भरी गोबर गैस से
खेत की सिंचाई करने का विज्ञान थोपता है
वैज्ञानिक तालियां बजा बजा कर
मानसिक गुलामी ,मानसिक विकलांगता का
इतिहास बनाते,विज्ञान को
कलंकित करते रहे हैं।।
माँ भारती के लाल !
एक बार फिर इस भारत भूमि पर पधारो
बस एक अदद मल्टीमोड मिसाइल
भारत भूमि पर प्रक्षेपित करो
जो नफरती देशद्रोहियों को संहारे
गंगा जमुनी संस्कृति लौटा लाए
दफना दिए गए संविधान में प्राणवायु संचारे
हर हिन्दुस्तानी मिसाइल मैन के
लगाए जयकारे
माँ भारती के लाल तुझे
माँ भारती अपने आँचल की छाँव में दुलारे ।।







