♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर में पीएम सूर्य घर योजना को गति देने की पहल तेज, वर्षांत तक 9,000 रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य*  *जिले में अब तक 5,525 सोलर पैनल डीएम अनुपम शुक्ला ने विभागों, बैंकों और सोलर वेंडरों से बेहतर समन्वय पर दिया जोर*  *यूपी एनर्जी एक्सपो 4 से 6 दिसंबर तक वाराणसी में* 

 

GRNews Network youtube News Chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर, 15 अक्टूबर। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और रूफटॉप सोलर के विस्तार को लेकर प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) और फर्स्टव्यू ने उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में योजना की पहुंच बढ़ाने, पात्र परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने और सोलर सिस्टम की गुणवत्तापूर्ण स्थापना सुनिश्चित करने पर मंथन हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, आईएएस ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना की सफलता के लिए सरकारी विभागों, बैंकों और सोलर वेंडरों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। पात्र परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता, सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण सोलर सिस्टम की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि अधिकाधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5025 रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं और वर्ष के अंत तक 8673 पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, आईएएस ने कहा कि योजना के प्रति जागरूकता को जमीनी स्तर पर भागीदारी में बदलना जरूरी है। वहीं, जिला विकास अधिकारी राजन राय ने ब्लॉक और ग्राम स्तर पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया, जिससे पात्र परिवारों को आवेदन प्रक्रिया और योजना के लाभों की जानकारी मिल सके।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदेव कुमार ने कहा कि ऋण, आवश्यक दस्तावेजों और बैंकिंग प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिलने से लाभार्थियों के लिए रूफटॉप सोलर लगवाना आसान हो सकता है। यूपीनेडा के अधिकारियों ने योजना की आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी संरचना और क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए रूफटॉप सोलर को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने का प्रभावी माध्यम बताया।

 

केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाराणसी स्थित सीनियर मैनेजर—सेल्स एंड मार्केटिंग (BH) ने सोलर सिस्टम की गुणवत्ता, विश्वसनीय उपकरणों और सही स्थापना प्रक्रिया को उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यूपीएक्स 2026 के कॉन्फ्रेंस को-कन्वीनर पंकज कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सरकारी एजेंसियों, वित्तीय संस्थानों, उद्योग प्रतिनिधियों और लाभार्थियों को साझा मंच प्रदान करते हैं। इससे व्यावहारिक समस्याओं की पहचान और उनके समाधान तलाशने में मदद मिलती है।

 

कार्यक्रम के ओपन हाउस सत्र में प्रतिभागियों ने सब्सिडी वितरण, बैंक ऋण और सोलर सिस्टम की स्थापना में लगने वाले समय से जुड़े सवाल उठाए। संबंधित अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और योजना के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।

आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो (UPEX) 2026 के वाराणसी संस्करण की तैयारियों का भी हिस्सा हैं। एक्सपो 4 से 6 दिसंबर 2026 तक दीन दयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में आयोजित होगा। इसमें सोलर ईपीसी, सूर्यगुरुकुल के अंतर्गत वेंडर प्रशिक्षण, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण, पीएम-कुसुम, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और संस्थानों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधानों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में स्पष्ट संदेश दिया गया कि जन-जागरूकता, सरल वित्तीय प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण सोलर स्थापना और विभागीय समन्वय के जरिए पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने तथा गाजीपुर को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयासों को गति दी जा सकती है।

समापन पर PHDCCI उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर के सीनियर रेजिडेंट ऑफिसर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन, यूपीनेडा, बैंकिंग संस्थानों, उद्योग प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]