
सार्वजनिक जीवन में नैतिकता एवं ईमानदारी का संकल्प लेना ही शास्त्री जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि__ अरुण कुमार श्रीवास्तव* **लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन*

*GRNews Network,& YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर।2अक्टूबर।2026अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
इस अवसरपर प्रतिमा स्थल पर हीआयोजित गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन सरलता और सादगी से बिताया।
उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उनके दामन पर कोई दाग नहीं था। वह अत्यंत साहसी और बहादुर नेता थे। उन्होंने ही जय-जवान, जय-किसान का नारा दिया था। गांधीजी के आह्वान पर बहुत ही कम उम्र में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह बाहर से तो काफी उदार और विनम्र थे लेकिन अंदर से चट्टान की तरह दृढ़ थे। रेल मंत्री होने के दौरान एक रेल दुर्घटना होने पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। कहा कि लालबहादुर शास्त्री का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम सबको उनके जीवन से सबक लेकर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए और यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ के पी श्रीवास्तव,आनंद शंकर श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,नरेंद्र श्रीवास्तव,चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव,शैलेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव,प्रवीण श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शिवशंकर सिन्हा,पियूष श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव,विभोर श्रीवास्तव , अरूण कुमार श्रीवास्तव उर्फ चुन्नू सुनील दत्त श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, विवेक श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव,
आदि रहे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।








