
महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी मतभेद की वजह से अलग हुए 03 परिवार की मध्यस्थता के माध्यम से कराई सकुशल विदाई ।*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आज दिनांक *20.09.2026* को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति पत्नी के विवाद से संबंधित कुल *32* प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे *03* प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई । *06* प्रकरण में कुशलता के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। *09* प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। *06* प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित न होने पर पत्रावली बंद कर दी गई ,शेष प्रकरण में अभी मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्रा, वीरेंद्र नाथ राम ,कमरुद्दीन,महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उ0नि0 नीतू मिश्रा,महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







