♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*करंडा में आयोजित थाना दिवस पर डीम एसपी ने सुनी जनता की समस्या, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश**

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 22 अगस्त, 2026 (सू0वि0)-  जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा द्वारा थाना करंडा में आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान विभिन्न फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित व्यक्ति की समस्या वास्तव में दूर हुई है अथवा नहीं। उन्होंने शिकायत रजिस्टर में एक अलग फीडबैक कॉलम बनाए जाने के निर्देश दिए, जिसमें शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं प्राप्त फीडबैक को दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निस्तारण से आम जनमानस संतुष्ट है। इस व्यवस्था से शिकायतों के वास्तविक निस्तारण की स्थिति की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक डा ईराज राज ने भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी करण्डा के साथ सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

……………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]