
पोखरी किनारे मिला युवक का शव, शाम को हुई शिनाख्त**

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
सेवराई (गाजीपुर ) : तहसील क्षेत्र के बसूका गांव में मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरी किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने गहमर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस के प्रयास से मंगलवार शाम मृतक की पहचान राजकुमार गोंड (25) पुत्र उमाशंकर गोंड निवासी इन्नरपुर, थाना सिकरौर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि राजकुमार का ससुराल रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में जितेंद्र गोंड के यहां है। वह कुछ दिनों से ससुराल आया हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।








